{"_id":"5ecd442c8ebc3e909f68f7b4","slug":"one-more-corona-positive-died-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, मुंबई से लौटा था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, मुंबई से लौटा था शख्स
Tue, 26 May 2020 10:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत रविवार की देर रात हुई है। वह बड़हलगंज के बेलसड़ी गांव का रहने वाला था। मंगलवार को अंतिम संस्कार राजघाट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज की पांचवीं मौत है।
विज्ञापन
बड़हलगंज के बेलसड़ी गांव में 45 वर्षीय शख्स मुंबई से 19 मई को आया था। वह होम क्वारंटीन था। सोमवार की रात में तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैवल हिस्ट्री और बीमारी को देखते हुए जांच के लिए नमूना भेजा गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से उनके गांव को सील करने की कार्रवाही शुरू हो गई है। बताया जाता है कि शख्स के साथ मुंबई से परिवार के पांच अन्य सदस्य भी आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ ने बताया कि तबीयत खराब होने पर पहले जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के मानकों के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।