{"_id":"5ed112d8f916cf569a0f2c4a","slug":"one-more-corona-positive-died-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में एक और कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 156","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में एक और कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 156
Fri, 29 May 2020 07:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 May 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
बस्ती जिला अस्पताल में 22 मई को दम तोड़ने वाले युवक की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। वह 14 मई को मुंबई से बाइक से दोस्त के साथ घर आया था। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिवार और दोस्त को क्वारंटीन कर दिया है। अब जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने वाले युवक को 22 मई को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के स्वाब का नमूना जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में मृतक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
कोरोना संक्रमण से जिले में पहली मौत 30 मार्च को हुई थी। उसकी जांच रिपोर्ट 31 मार्च को कोरोना पॉजिटिव आई तो अफरातफरी मच गई। इसके बाद पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया था। मृतक के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई तो दोस्त समेत 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो यह संख्या 156 पहुंच गई है।
विज्ञापन
109 केस अब भी एक्टिव
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 156 हो गई है। 109 एक्टिव केस हैं। जबकि 43 मरीज पॉजिटिव से निगेटिव होकर घर जा चुके हैं। उधर, लगातार पॉजिटिव केस आने के कारण जिले में तीन सेंटरों पर लेवल वन व टू के अस्पताल बनाए गए हैं।