फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One more case two arrested in case of recovery of illegal stand operation

गोरखपुर: अवैध स्टैंड संचालन कर वसूली के मामले में एक और केस, दो गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Sep 2022 12:30 PM IST
सार

पुलिस की जांच में अब सामने आया है कि दरअसल, मुकुंद सिंह अपने साथियों के साथ 40 रुपये की जगह कुछ रुपये ही अतिरिक्त वसूलता था, लेकिन रामचरण सिंह अपने साथियों के साथ साढ़े तीन सौ रुपये की वसूली करता था, जबकि उसके पास कोई ठेका नहीं था।

विज्ञापन
One more case two arrested in case of recovery of illegal stand operation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्किंग का ठेका लेकर अवैध बस स्टैंड संचालित करने के मामले में मंगलवार रात पुलिस ने एक और केस दर्ज कर लिया। कुशीनगर निवासी बस मालिक की तहरीर पर पुलिस ने रामचरन सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ वसूली का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी आजाद नगर निवासी रामचरण सिंह और फैजाबाद के रामनगर धरौरा निवासी सुधीर कुमार सिंह उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


 रामचरण सिंह ने ही 19 सितंबर को रंगदारी वसूलने का केस दर्ज कराया था। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ आ गया। पुलिस की जांच में अब सामने आया है कि दरअसल, मुकुंद सिंह अपने साथियों के साथ 40 रुपये की जगह कुछ रुपये ही अतिरिक्त वसूलता था, लेकिन रामचरण सिंह अपने साथियों के साथ साढ़े तीन सौ रुपये की वसूली करता था, जबकि उसके पास कोई ठेका नहीं था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छज्जा गिरने से एक की मौत, अंदर मजदूर और बाहर तड़पते रहे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र स्थित भथही बुजुर्ग निवासी बस मालिक आशुतोष शुक्ल ने मंगलवार की रात कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उनकी दो निजी बसें गोरखपुर से बिहार के मीरगंज के लिए चलती हैं। यूनिवर्सिटी पार्किंग स्थल पर स्टैंड शुल्क के नाम पर रामचरण सिंह, मुन्ना राय व सुधीर उर्फ बबलू सिंह 400 रुपये वसूलते हैं। पार्किंग शुल्क 40 रुपये वह नियमित रूप से देते हैं। अवैध स्टैंड शुल्क देने से मना करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हैं।

पूछने पर बताते हैं कि वह लोग प्रशासन की अनुमति से रुपये वसूलते हैं। विरोध करने पर चालक व खलासी को जान से मारने की धमकी देते हैं। कैंट थाना के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज पुलिस ने रामचरण सिंह और बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना राय की तलाश चल रही है।


19 सितंबर को दर्ज हुए थे तीन मुकदमे
इस मामले में 19 सितंबर को तीन केस दर्ज किए गए थे। पुलिस ने गोरखपुर प्राइवेट बस एसोसिएशन के संजय जायसवाल, सुभाष चन्द और रामचरण सिंह की तहरीर पर प्रदीप सिंह, मुकुंद सिंह, शिव शुक्ला समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपी प्रदीप सिंह और मुकुंद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस ने एक और केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पहले वादी रहे रामचरण सिंह भी आरोपी पाए गए हैं। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई जारी रहेगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed