फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one man got corona positive in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में एक युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, 200 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 14 Jun 2020 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Jun 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
one man got corona positive in sant kabir nagar
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
संतकबीरनगर में रविवार को आई रिपोर्ट में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 158 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही 7 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 39 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव युवक बखिरा क्षेत्र के लेडुआ- महुआ का निवासी है। युवक गुजरात के एक फर्नीचर कंपनी में काम करता था। उसके साथ लोहरसन के चार युवक काम करते थे।
विज्ञापन


गुजरात से किराए के मैजिक से युवक के साथ लोहरसन के भी चारों युवक तीन जून को चले थे। छह जून को युवक ट्रांजिट सेंटर पहुंचा और थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद घर पर क्वारंटीन था। रैंडम जांच में युवक पॉजिटिव मिला है। युवक के संपर्क में आए लोगों को चिंहित करके उनकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव युवक को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही रविवार को 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें 15 लोग पूर्व में पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें घर भेजवा दिया गया।


अपर सीएमओ ने बताया कि रविवार को 148 नमूने लेकर जांच को भेजा गया है। जिले में अब तक 3964 नमूने जांच को भेजे जा चुके है। जिसमें 3471 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 170 नमूने रिपीटेड है। 320 नमूने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 158 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 39 लोग एक्टिव है। जबकि 119 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed