{"_id":"611bc0258ebc3e42bb6085fb","slug":"one-man-dead-after-collision-three-bikes-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार तीन बाइक की आपस में हुई टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार तीन बाइक की आपस में हुई टक्कर, एक युवक की मौत
Tue, 17 Aug 2021 07:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:26 PM IST
सार
उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र नौगढ़- गोरखपुर मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के पास मंगलवार शाम को तीन बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी प्रमोद अग्रहरि (27) मंगलवार को बाइक से उसका की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि लौटते समय वह उसका थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के पास पहुंचे थे कि एक बाइक ने टक्कर मारी तो वह गिर गए। तब तक दूसरी बाइक सवार ने आकर टक्कर मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, टक्कर मारने वाले मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रमोद की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे के जानकारी मिलने के बाद गांव के अधिकांश लोग जिला अस्पताल पर पहुंच गए। एसओ उसका अजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।