{"_id":"61cad619ee91150ba061f08c","slug":"one-lakh-vehicles-scrapped-in-gorakhpur-police-stations-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: थानों में कबाड़ हो रही एक लाख गाड़ियां होंगी नीलाम, एडीजी ने गठित की विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: थानों में कबाड़ हो रही एक लाख गाड़ियां होंगी नीलाम, एडीजी ने गठित की विशेष टीम
Tue, 28 Dec 2021 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Dec 2021 02:47 PM IST
सार
इन गाड़ियों की सूची बनाई जाएगी और जिले की एक स्पेशल टीम बनाकर गाड़ियों को नीलाम कराया जाएगा या उसका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जोन के थानों में कबाड़ हो रही करीब एक लाख गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। एडीजी अखिल कुमार ने 11 जिलों के 179 थानों में खड़ी गाड़ियों की नीलामी के लिए विशेष टीम भी गठित की है।
विज्ञापन
इन गाड़ियों में कई ऐसी हैं जिनके मुकदमें का निस्तारण हो गया है, लेकिन गाड़ियां रिलीज नहीं हुईं। जिससे कई नई- नई गाड़ियां कबाड़ बन चुकी हैं। कई थानों पर कुछ गाड़ियां तो 20 से 30 सालों से पड़ी हुई हैं। इसे देखते हुए एडीजी जोन ने एक प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
इस प्लान के तहत अब इन गाड़ियों की सूची बनाई जाएगी और जिले की एक स्पेशल टीम बनाकर गाड़ियों को नीलाम कराया जाएगा या उसका निस्तारण कराया जाएगा।