{"_id":"64cdf1aef6bfeb99df0f49a4","slug":"one-lakh-looted-in-name-of-getting-visa-for-haj-pilgrimage-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हज यात्रा का वीजा दिलाने के नाम पर एक लाख हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हज यात्रा का वीजा दिलाने के नाम पर एक लाख हड़पे, केस दर्ज
Sat, 05 Aug 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के बिछिया पीएसी कैंप के रहने वाले एक शख्स की उनके रिश्तेदार ने हज यात्रा का वीजा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर बृहस्पतिवार की रात शाहपुर पुलिस पिपराइच के गढ़वा निवासी मोहम्मद अमीर उर्फ गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके की बिछिया स्थित पीएसी कैंप निवासी मोहम्मद इमरान शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरवरी माह में पिपराइच के गढ़वा निवासी रिश्तेदार मोहम्मद अमीर को वीजा के लिए चार दोस्तों से 25-25 हजार रुपये लेकर एक लाख रुपये खाते में भेज दिए।
पीड़ित ने उसके बताए नंबर पर फोन किया तो बताया कि कंपनी भाग गई। आप सभी का रुपये भी डूब गए। उसके बाद चारों पीड़ित आरोपी के घर गए तो पता चला कि वह सऊदी अरब चला गया है। इसके बाद शाहपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।