फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one killed in road accident at Basti

बस्ती: बाइक व साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 22 Sep 2021 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Sep 2021 05:13 PM IST
सार

बाइक और साइकिल सवारों की टक्कर में एक की मौत हो गई। यह हादसा बाजार से लौटते समय हुई थी। अभी भी दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
one killed in road accident at Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गांऊखोर गांव के पास बाइक व साइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के दीनपुर गांव के मूल निवासी रामसंवारे चौधरी (60) करीब 25 वर्षों से पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में रहते थे। वह शहर के एक प्रतिष्ठित कपड़े की दुकान पर काम करते थे। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकान नहीं गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह घर के किसी काम से वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गांऊखोर गए थे। यहां से वापस खुटहना लौटते वक्त गाऊखोर के पास ही बस्ती-बांसी मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो युवक सामने से आ गए और बाइक सीधे उनकी साइकिल में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार रामसंवारे साइकिल लेकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों भी गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज व पुरानी बस्ती ने 108 की मदद से तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान रामसंवारे की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।


परिजनों के अनुसार, उन्होंने अपने चारों बच्चों की शादी कर दी थी। बड़ा बेटा धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ दीनपुर में रहता है। जबकि छोटा बेटा विरेंद्र मुंबई में है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed