{"_id":"64636b4f5c9e2c012e0dfce2","slug":"one-killed-and-two-injured-in-road-accident-in-gorakhpur-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बाइक पर सवार होकर शादी से घर लौट रहे थे तीन भाइया, एक टक्कर और चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बाइक पर सवार होकर शादी से घर लौट रहे थे तीन भाइया, एक टक्कर और चली गई जान
Tue, 16 May 2023 05:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 May 2023 05:08 PM IST
सार
हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अशोक कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। रजनीश और मनीष का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चोट अधिक लगने के कारण रजनीश की स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के गौरी घाट पक्का पुल के पास रविवार की देर रात शादी से लौट रहे बाइक सवार तीन भाई बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाइयों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार को झंगहा के डीहघाट गांव निवासी अशोक कुमार (45) अपने भाई रजनीश (36) और मनीष (26) के साथ एक शादी समारोह में गए थे। रात में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह बरही जाने वाले मार्ग पर गौरी घाट पक्का पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अशोक कुमार की रास्ते में ही मौत हो गई। रजनीश और मनीष का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चोट अधिक लगने के कारण रजनीश की स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन
अशोक कुमार दुबई में रहते थे और बीस दिन पहले ही गांव आए थे। उनके दो बच्चे निखिल (17) और राज (6) हैं। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।