फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one killed after Tractor trolley overturns in pond at sant kabir nagar

यूपी: दाह संस्कार से लौट रहे थे लोग, ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटा, एक की मौत

Tue, 08 Dec 2020 06:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Dec 2020 06:38 PM IST
सार

  • ट्राली पर 27 लोग थे सवार, 25 लोग बाल-बाल बचे, एक का हाथ फैक्चर हुआ
  • मेंहदावल थाना क्षेत्र के फरदहां के रहने वाले थे ग्रामीण

विज्ञापन
one killed after Tractor trolley overturns in pond at sant kabir nagar
बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के करमैनी राप्ती घाट पर दाह संस्कार करा कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर- ट्राली बीएमसीटी मार्ग के कौवाठोर गांव के समीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। एक ट्रैक्टर में दो ट्राली लगा था। दोनों ट्रालियों में सवार 27 लोग पानी में गिर गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने अथक प्रयास कर 26 को बाहर निकाला। जबकि एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के फरदहां गांव के 70 वर्षीय प्रभावती पत्नी अयोध्याशरण की बीती रात मौत हो गई थी। जिसका दाह संस्कार कराने के लिए गांव के लोग शव को लेकर मंगलवार को करमैनी घाट गए थे। दाह संस्कार करा कर वापस लौट रहे थे कि ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर कौवाठोर के समीप स्थित सड़क के किनारे तालबा में गिर गया।
विज्ञापन


जिससे ट्राली में सवार 27 लोग तालाब में गिर गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वहीं पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया। ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में 25 लोगों को तालाब से सकुशल बाहर निकाला गया। जबकि तालाब में डूबने से 55 वर्षीय हंशराज पुत्र पाटन मौर्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेसीबी लगाकर हटवाया ट्राली

वहीं राम मूरत मौर्य का हाथ ट्राली के नीचे फंसने के कारण प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने जेसीबी लगाकर ट्राली हटवाया। तब उन्हें बाहर निकाला जा सका। उनका हाथ फैक्चर हो चुका था। उन्हें सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ट्रैक्टर - ट्राली के साथ दूसरी ट्राली भी जोड़ी गई थी। जो अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। एसओ मेंहदावल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि हंशराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। एक ट्रैक्टर में दो ट्राली जोड़ा गया था जो गलत है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed