फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One found corona positive in Maharajganj and one report came negative

महराजगंज में एक मिला कोरोना पॉजिटिव, एक की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 30 Jun 2020 08:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
One found corona positive in Maharajganj and one report came negative
कोरोना वायरस। - फोटो : neeraj

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो वहीं एक कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण  की गंभीरता को देखते हुए 286 कोरोना नमूने जांच के लिए भेजे गए। अब कोरोना के कुल मामले 169 हो गए हैं, जबकि कोरोना सक्रिय मामले 36 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 130 हो गई है। अब तक तीन की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


जिले से अब तक कुल 5193 कोरोना नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। वही मंगलवार को एक कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किया गया, जो मुजहना का निवासी है। एक कोरोना मरीज मिला भी है, जो धानी का निवासी है। अब कोरोना के कुल मामले 169 हो गए हैं, जबकि कोरोना सक्रिय मामले 36 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 130 हो गई है।
विज्ञापन


महराजगंज कोरोना के आंकड़ें

  • अब तक कुल मामले--169
  • अब तक एक्टीव केस-36
  • स्वस्थ हुए मामले-130
  • अब तक हुई मौत- 3


 

73 प्रवासी मजदूरों की हुई स्क्रीनिंग

दूसरे राज्यो में फंसे प्रवासी मजदूरों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में बने आश्रय केंद्र में 73 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। प्रवासी मजदूरों की संख्या में अब कमी हो रही है।

आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. हीरालाल व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजनी सिंह ने बताया कि 30 प्रवासी मजदूरों के नमूने लिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed