फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One dies and two scorched due to electric shock in Gorakhpur

गोरखपुर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दो झुलसे

Tue, 09 Jun 2020 06:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
One dies and two scorched due to electric shock in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
गोरखपुर के काशीराम आवास कॉलोनी के मकान में छत पर पानी की टंकी का पाइप ठीक करने के दौरान ही पाइप बिजली के तार के संपर्क में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसे बचाने गए दो भांजे झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब हुई है। हादसे के बाद से ही घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन


हादसे में गौरव (22) की मौत हो गई जबकि भांजे आदित्य (10) व अंकुश (8) झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तारामंडल रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक आर के  ए एफ 2 में बिहार के मूल निवासी सुभाष परिवार के साथ रहते हैं। छोटा बेटा गौरव वाहन चलाता था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह फ्लैट की छत पर पानी की टंकी में लगे लोहे के पाइप की वजह से पानी नहीं आ रहा था।  गौरव उसे बनाने चला गया, इसी दौरान पाइप छटक कर बगल से गुजरे  440 बोल्ट के विद्युत तार पर जा गिरा, जिससे करंट आने से गौरव छटपटाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर छत पर मौजूद भांजे आदित्य  एवं अंकुश उसे बचाने के चक्कर में खुद करंट की चपेट में आ गए।  शोर सुनकर घरवाले छत पर गए और किसी तरह से गौरव के हाथ से पाइप छुड़ाया। सूचना पाकर रामगढ़ ताल थाना पुलिस ने झुलसे बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed