फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 84 new corona positive got in Kushinagar

कुशीनगर में कोरोना से महिला की मौत, 84 नए मिले संक्रमित

Fri, 11 Sep 2020 08:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
one died and 84 new corona positive got in Kushinagar
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
कुशीनगर जिले में कोरोना की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को आई 2367 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 84 लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एक संक्रमित 35 वर्षीया महिला की मौत भी हो गई है। राहत की बात यही है कि शुक्रवार को भी 84 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। अब तक संक्रमित 3258 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 692 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 84 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दुदही क्षेत्र के चार, फाजिलनगर क्षेत्र के 11, कसया के तीन, पडरौना के 10, खड्डा के एक, तमकुही के चार, नेबुआ नौरंगिया के चार, कुबेरस्थान के 15, रामकोला के चार, विशुनपुरा के दो, हाटा के आठ, सेवरही के तीन, कप्तानगंज के आठ व सुकरौली क्षेत्र का एक मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अधिकांश कम लक्षण वाले मरीज हैं जिन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया है। संक्रमित पाए गए इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची बनाई जा रही है। उनका निकटवर्ती पीएचसी-सीएचसी क्षेत्र में ही टेस्ट कराया जाएगा।


इसके अलावा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की 35 वर्षीया महिला की इस बीमारी से मौत हुई है। बृहस्पतिवार की रात में महिला की मौत हुई जिसका कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। शुक्रवार की शाम तक कुल संक्रमित 3977 लोगों में से 3258 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 27 की मौत हुई है। अब 692 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed