{"_id":"5f3d26ff2bb4346bdb703c25","slug":"one-died-and-72-new-corona-positive-got-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 72 नए पाए गए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 72 नए पाए गए पॉजिटिव
Wed, 19 Aug 2020 06:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Aug 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में बुधवार को कोरोना के 72 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनकी जांच रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई है। जबकि महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई है।
जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2001 पहुंच गई है। 100 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 1195 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए हो चुके हैं।
एक्टिव मरीज 760 हैं। कोरोना से अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन कोई न कोई इसकी चपेट में आ ही जाता है। जिले में अब तक 174 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र में 101, हर्रैया में 51, भानपुर में 16 और रुधौली में छह इलाके कंटेंमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। हालांकि कंटेंमेंट इलाकों के बाहर भीड़ हो रही है।
जिले में अब तक 52523 लोगों के नमूने जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेल गोरखपुर भेजे जा चुके हैं इसमें से 51409 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 49408 लोग निगेटिव पाए गए हैं। 2001 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 1114 लोगों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।