{"_id":"5f6379728ebc3eb72c52ada6","slug":"one-died-and-185-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में सात मरीजों की मौत, 185 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में सात मरीजों की मौत, 185 नए संक्रमित मिले
Fri, 18 Sep 2020 10:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में कोरोना के संक्रमण से अब मौतों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को सात संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें चार गोरखपुर के तथा एक-एक मरीज सिद्धार्थनगर, महराजगंज व कुशीनगर के हैं। वहीं 185 नए मरीज मिले हैं, जिनमें 95 मरीज शहर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 688 निगेटिव व 185 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें शहर के 95 व शाहपुर थाना क्षेत्र के सर्वाधिक 27 मरीज शामिल हैं। जिले अब कुल संक्रमितों की संख्या 13479 हो गई है। 11518 स्वस्थ हो चुके हैं। 165 की मौत हो चुकी है। 1769 सक्रिय रोगी हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पोर्टल पर मौत के सभी आंकड़े अपलोड न होने से स्वास्थ्य विभाग ने केवल एक मौत की सूचना जारी की है। साथ ही कुल संक्रमितों में से 166 लोगों को घटा दिया गया है। विभाग का कहना है कि इन लोगों के नाम पोर्टल पर दो बार चढ़ गए थे।
विज्ञापन
मृतकों में गोरखनाथ निवासी 55 वर्षीय पुरुष, गुलरिहा के झुंगिया बाजार निवासी 72 वर्षीय महिला व कैंट क्षेत्र निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में ही सिद्धार्थनगर जिले के उस्का बाजार निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति, महराजगंज के सहजनवां बाबू निवासी 35 वर्षीय युवक व कुशीनगर के हाटा बाजार निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग ने अंतिम सांस ली। इनके अलावा पैनेशिया अस्पताल में भर्ती शहर के 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो गई।
शहरी क्षेत्र के नए मरीज
शहर सबसे ज्यादा शाहपुर और कैंट क्षेत्र में 27-27 मरीज, कोतवाली में 18, गोरखनाथ में 10, तिवारीपुर में पांच, रामगढ़ताल, चिलुआताल में तीन-तीन तथा गुलहरिया व राजघाट क्षेत्र में एक-एक मरीज संक्रमित मिले हैं।