{"_id":"5f6df5ef49b2c30a7804ec23","slug":"one-died-and-13-new-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 13 नए कोरोना मरीज, एक संक्रमित की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 13 नए कोरोना मरीज, एक संक्रमित की मौत
Fri, 25 Sep 2020 07:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 13 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं।
विज्ञापन
अब तक जिले में कोरोना के कुल 4892 केस हुए हैं। जिसमें कोरोना के सक्रिय मामले 3810 हैं। अबतक 1015 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना से अबतक 67 लोगों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले के घुघली ब्लॉक में एक, सदर चार, मिठौरा में एक,पनियरा में एक, फरेंदा में चार और अन्य जगहों पर जांच में दो लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों की जांच हुई, पांच कोरोना पॉजिटिव
सीएचसी बनकटी की टीम ने सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल परिसर में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। कस्बे के व्यापारियों ने कोरोना जांच कराई।
कुल 159 लोगों में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनको होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल की मौजूदगी में नगर पंचायत के व्यापारियों की जांच की गई।