{"_id":"5f8454388ebc3edc2069e448","slug":"one-dead-and-96-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तीन दिनों के भीतर दूसरी बार सौ से कम मरीज मिले, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तीन दिनों के भीतर दूसरी बार सौ से कम मरीज मिले, तीन की मौत
Tue, 13 Oct 2020 09:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अब धीरे-धीरे कमी आ रही है। बीते तीन दिनों में दूसरी बार मरीजों का आंकड़ा सौ से कम रहा। सोमवार को केवल 96 मरीज सामने आए। वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों में एक डॉक्टर और तीन बच्चे भी हैं। जिले में अब तक 17307 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15522 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 1504 हैं। मृतकों की संख्या 281 है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार अगस्त और सितंबर की अपेक्षा अक्तूबर में कम है। एक पखवाड़े में तीसरी बार सौ से कम मरीज मिले हैं। 26 सिंतबर को 94 और 10 अक्तूबर को 72 मरीज मिले थे। इस बीच दो सौ से ज्यादा का आंकड़ा 27 सिंतबर और दो अक्तूबर रहा।
विज्ञापन
संक्रमितों में संध्या विहार कॉलोनी के एक निजी डॉक्टर, राप्ती नगर फेज चार में रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग हैं। इनमें एक चार साल का मासूम भी है। झरना टोला में एक ही परिवार नौ लोग संक्रमित मिले। इनमें दो आठ साल, एक 11 साल के बच्चा और 14 साल की किशोरी शामिल है। पादरी बाजार में एक आठ साल बच्चा संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में 65 मरीज
शहर क्षेत्र में 65 मरीज मिले हैं। शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 19 मरीज मिले। गोरखनाथ में 10, कोतवाली, चिलुआताल, रामगढ़ताल, राजघाट में तीन-तीन, कैंट में 18, गुलरिया में चार और तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 19 नए मरीज मिले हैं। इनमें बड़हलगंज, खजनी, गोला में एक-एक, भटहट में तीन, चरगांवा में 12, खोराबार में चार और सहजनवां में पांच मरीज मिले हैं। इनके अलावा 12 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
बीआरडी में दो और फातिमा में एक की मौत
पिछले 24 घंटे में तीन संक्रमितों मौत हुई है। इनमें दो बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एक फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती थे। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी में सोमवार सुबह हुई। जबकि जिले की रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत फातिमा हॉस्पिटल में हुई। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भवरिया निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत सोमवार सुबह बीआरडी में हुई।
बीआरडी में दो और फातिमा में एक की मौत
पिछले 24 घंटे में तीन संक्रमितों मौत हुई है। इनमें दो बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एक फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती थे। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बीआरडी में सोमवार सुबह हुई। जबकि जिले की रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत फातिमा हॉस्पिटल में हुई। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भवरिया निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत सोमवार सुबह बीआरडी में हुई।