{"_id":"5f981e0e9e5ae57ed20e01ae","slug":"one-dead-and-19-corona-positive-got-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में एक कोरोना संक्रमित की मौत, स्टोर प्रभारी समेत मिले 19 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में एक कोरोना संक्रमित की मौत, स्टोर प्रभारी समेत मिले 19 पॉजिटिव
Tue, 27 Oct 2020 06:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्टोर इंचार्ज समेत 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 4437 हो गई है। मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 86 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 4069 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। जिले में कुल 282 कोरोना के एक्टिव केस हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, ओपेक कैली अस्पताल, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जिले से अब तक 163869 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 163309 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 560 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 158872 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
बताया कि जिले में कुल 138 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 68, हर्रैया में 50, भानपुर में 10 व रुधौली में 10 कंटेनमेंट जोन हैं। डीएम के मुताबिक कोरोना को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाजार आदि खोले गए हैं, मगर सभी से कोरोना प्रोटोकाल के पालन की अपील की जा रही है। भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर नजर रखी जा रही है।
अस्पतालों में कोरोना के निशुल्क जांच की व्यवस्था कर दी गई है। मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में संसाधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा होम आइसोलेट मरीजों की देखरेख के लिए भी चिकित्सकों की टीम बनाई गई है।