फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and 184 new corona positive got in maharajganj

गोरखपुर: चौरीचौरा एसडीएम समेत मिले 184 कोरोना पॉजिटिव, पांच संक्रमितों की मौत

Sat, 10 Oct 2020 08:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Oct 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
one dead and 184 new corona positive got in maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 184 नए मरीज मिले हैं। पांच मरीजों की मौत भी हुई है। नए संक्रमितों में चौरीचौरा एसडीएम, निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और पांच साल का मासूम शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 16989 हो गई है। इनमें 15088 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1623 हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 278 हो गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसडीएम चौरीचौरा आर्पित गुप्ता ने तबीयत खराब होने पर एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होम आइसोलेशन में उनका इलाज चल रहा है। इनके अलावा रेलवे अस्पताल सहित रेलवे बिछिया कॉलोनी, झरना टोला के कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


वही, सिंघड़िया में एक ही परिवार के दो, राजेंद्रनगर और नंदानगर में एक ही परिवार के तीन-तीन और बिछिया कॉलोनी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। राप्तीनगर में मां और उनका पांच साल का बेटा भी संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में मिले 97 नए मरीज

शहर में 97 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 30 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ इलाके में 11, कोतवाली आठ, शाहपुर 28, रामगढ़ताल क्षेत्र में आठ, गुलरिहा पांच, राजघाट इलाके में तीन, चिलुआताल क्षेत्र में तीन और तिवारीपुर में एक मरीज मिला है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 68 नए मरीज मिले हैं। इनमें बेलघाट, कैंपियरगंज और पाली में एक-एक, बांसगांव, ब्रह्मपुर, गगहा और भटहट में दो-दो, चरगांवा 12, खजनी सात, खोराबार 14, पिपराइच पांच, पिपरौली 10, सजहनवां चार और  उरुवा में पांच मरीज मिले हैं। इनके अलावा 19 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  
 
मरने वालों में चार गोरखपुर, एक देवरिया के
कोरोना संक्रमण से मरने वालों में चार गोरखपुर तो एक देवरिया के रहने वाले हैं। खजनी के डांगीपार निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत बृहस्पतिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई। चिलुआताल इलाके के भंडारो निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी बृहस्पतिवार की देर रात हुई। गुलरिहा के भमौर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और पीपीगंज के आजाद नगर निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार की सुबह हुई। देवरिया के रामपुर गनेरिया निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग ने भी शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed