महराजगंज में एक व्यक्ति की कोराना से मौत, 18 नए मिले पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को भी कुल 3944 लोगों की जांच हुई है। अब तक जिले में कुल सक्रिय मामले 4003 हैं। अब तक होम आइसोलेसन में 3282 लोग हैं। शुक्रवार को जो 18 नए मामले सामने आए हैं उनमें महराजगंज के चार, लक्ष्मीपुर के एक, नौतनवां के दो, फरेंदा के आठ तथा अन्य जगहों के तीन पाजिटिव केस हैं।
कोरोना वारियर्स को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित \
महराजगंज शहर के शंकर वाटिका प्रांगण में रोटरी क्लब महाराजगंज ने शिक्षकों व कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना को कम न समझें, सतर्कता बनाए रहें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके राय ने रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने की। रोटरी क्लब के सचिव हमीदुल्लाह खान, डॉ. सलीम खान, हरिकेश सिंह, दशरथ गुप्ता, दिलीप शुक्ला, सदर तहसीलदार जसीम खान, डॉ केपी सिंह, डॉ आईए अंसारी, सत्य प्रकाश वर्मा, रीना चौहान, स्मिता मिश्रा, विजय मिश्रा, बलवंत पटेल, वेद प्रकाश शर्मा, धन्नू चौहान, अरविंद गौर, अरुण पटेल, बेचू मद्धेशिया, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।