गोरखपुर बीआरडी के डॉक्टर और एक साल के मासूम समेत 156 मिले संक्रमित, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर मरीजों का आंकड़ा 150 के पार पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 156 नए मरीज मिले हैं। साथ ही दो मरीजों की मौत भी हुई है। जबकि पिछले तीन दिनों से लगातार मरीजों की संख्या 100 से कम थी।
बताया जाता है कि इस बीच जांच की संख्या औसतन तीन हजार से लेकर चार के बीच रही है। संक्रमितों में बीआरडी के एक डॉक्टर समेत एक साल का मासूम शामिल हैं। इसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा 17463 पहुंच गया है। इनमें 15692 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या284 पहुंच गई है। एक्टिव केस 1487 रह गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की रफ्तार अगस्त और सितंबर माह की अपेक्षा अक्तजूबर माह में काफी हद तक कम है। काफी दिनों बाद बीआरडी के एक डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सुमेर सागर में रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग, बशातरपुर के एचएन सिंह चौराहे के पास रहने वाले एक ही परिवार के दो लोग, अस्थाई जेल तीन लोग, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो लोग, सिगोलिया हासुपुर में एक साल का मासूम संक्रमित मिला है।
वही, नथमलपुर में एक कृषि कंपनी के 12 से अधिक कर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से कंपनी में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर कंपनी के अन्य लोगों ने भी नमूने दिए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में मिले 97 नए मरीज
शहर की बात करें तो 97 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सवर०ाधिक 37 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ 22, कोतवाली पांच, गुलरिया तीन, राजघाट दो, चिलुआताल एक और तिवारीपुर में सात मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 47 नए मरीज मिले हैं।
इनमें बड़हलगंज, कैंपियरगंज, उरुवा, खजनी और गगहा में दो-दो, बेलघाट, जंगल कौड़िया, पिपरौली में एक-एक, ब्रह्मपुर चार, चरगांवा सात, खोराबार 14, सहजनवां तीन और सरदारनगर में छह मरीज मिले हैं। इनके अलावा 12 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
बीआरडी में दो मरीजों की मौत
पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें एक जिले के रहनी वाली महिला है। जबकि एक महजरागंज जिले की निवासी है। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत मंगलवार की सुबह हुई है। जबकि महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा निवासी 48 वर्षीय महिला की मौत सोमवार की देर रात हुई है।