{"_id":"5f89c3ac8ebc3e9bfa0cd221","slug":"one-dead-and-148-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पांच मासूम और दो डॉक्टर समेत 148 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पांच मासूम और दो डॉक्टर समेत 148 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
Fri, 16 Oct 2020 09:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:30 PM IST
सार
- कुशीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की हुई मौत
- संक्रमितों की संख्या 17864, एक्टिव केस 1439
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों की संख्या लगातार घट बढ़ रही है। गुरुवार को जहां 99 मरीज मिले थे। वही शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 148 पहुंच गई है। साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। विभाग का मानना है कि संक्रमण की रफ्तार अब कम होती जा रही है। एंटीजन किट से जांच में ज्यादातर लोग अब निगेटिव आ रहे हैं।
विज्ञापन
यही वजह है कि पिछले पांच दिनों से लगातार मरीजों की संख्या 100 से कम मिल रही थी। संक्रमितों में दो डॉक्टर समेत पांच मासूम और एक आरटीओ कार्यालय का कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से संक्रमितों का आंकड़ा 17864 पहुंच गया है। इनमें 16128 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 297 पहुंच गई है। एक्टिव केस 1439 रह गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोरोना की रफ्तार अगस्त और सितंबर माह की अपेक्षा अक्तूबर माह में लगातार कम होती जा रही है। इस पर अधिकारियों के चेहरे पर राहत भी दिख रही है। शुक्रवार को गंगानगर चरगांवा के एक और खंजाची चौक के रहने वाले एक डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
संक्रमण की चपेट में एक बार जिले के पांच मासूम आए हैं, जो अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। इनमें गुन्नीपुर हनुमान मंदिर के निकट रहने वाला एक साल का मासूम हैं, जो केजीएमयू लखनऊ में भर्ती है। इसके अलावा इलाहीबाग का रहने वाला पांच साल का मासूम, झारखंडी में रहने वाला छह साल का मासूम, बिंलदपुर के रहने वाली मां और नौ साल की बच्ची संक्रमित मिली हैं।
Trending Videos
शहरी क्षेत्र में मिले 78 नए मरीज
वही, गोरखनाथ क्षेत्र के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। दो किशोरी बहनें और एक 17 साल का किशोर शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। यह सुखद संकेत है। लगातार जांच की संख्या भी बढ़ रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच लगातार की जा रही है।
शहर की बात करें तो 78 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 28 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ 10, कोतवाली छह, रामगढताल नौ, गुलरिया तीन, राघाट और तिवारीपुर में छह-छह, चिलुआताल में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 63 नए मरीज मिले हैं।
इनमें बेलघाट, गोला, खजनी, कौड़ीराम, पाली में एक-एक, बांसगांव, कैंपियरगंज में दो-दो, ब्रह्मपुर छह, चरगांवा 20, जंगल कौड़िया चार, खोराबार आठ, पिपराइच सात, पिपरौली, सजहनवां और सरदारनगर में तीन-तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा सात मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
पांच पुराने मौत के आंकड़े हुए पोर्टल पर अपलोड, केवल एक की मौत
पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मृत पांच लोगों के आंकड़े को विभाग ने पोर्टल पर अपलोड किया है। इसके बाद से मृतकों की संख्या 297 पहुंच गई है। जबकि बीआरडी में शुक्रवार की देर रात केवल एक मरीज की मौत हुई है। वह भी कुशीनगर के पचरुखिया गांव का रहने वाला है।