{"_id":"5f7b30aa8ebc3e9b946f4c81","slug":"one-dead-and-139-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 139 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 139 नए मिले पॉजिटिव
Tue, 06 Oct 2020 09:37 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। बांसगांव के गाजर जगदीशपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। महराजगंज के खोरिया बाजार निवासी 16 वर्षीय बालक की भी जान चली गई। कुशीनगर के पटहेरवा के 48 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। संक्रमण से अब तक 267 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को अलग-अलग प्रयोगशालाओं में जो जांच हुई, उसके मुताबिक 139 नए मरीज पाए गए हैं। बीआरडी की महिला चिकित्सक, एक निजी अस्पताल के चिकित्सक, खाद कारखाना के चार और गीता प्रेस के तीन कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं।
शहरी क्षेत्र से सबसे अधिक संक्रमित शाहपुर थाना क्षेत्र से 28, कैंट से 13, रामगढ़ताल से 11, गोरखनाथ से 10, राजघाट से नौ, चिलुआताल और गुलहरिया से चार-चार, कोतवाली से तीन और तिवारीपुर क्षेत्र से एक संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक चरगांवा से 14, ब्रह्मपुर और सरादारनगर से छह-छह, खोराबार से पांच, जंगल कौड़िया से तीन, कौड़ीराम और बांसगांव से दो-दो, पिपरौली, कैंपियरगंज, बडहलगंज और पिपराइच से एक-एक और अन्य जगहों से चौदह संक्रमित पाए गए हैं।
जिले में अब भी 1919 सक्रिय मामले
कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 16474 हो गई है। होम आइसोलेशन में 14288 मरीज हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ. श्रीकांत तिवारी ने की। जिले के सक्रिय केसों की संख्या अब भी 1919 है।