{"_id":"5f9d65b28ebc3e5fad3aa821","slug":"one-dead-and-11-new-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में कोरोना से एक की मौत, 11 नए मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में कोरोना से एक की मौत, 11 नए मिले पॉजिटिव
Sat, 31 Oct 2020 06:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
covid 19 test
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में शनिवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 11 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। किसी व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अधिक से अधिक लोगों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले की संख्या 5442 है। 221 सक्रिय केस हैं, जबकि 87 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वस्थ होने वालो की संख्या 5134 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में शनिवार को 1450 लोगों की कोरोना जांच हुई है। अब तक जिले में कुल 184856 लोगों की जांच की जा चुकी है।
4069 लोग होम आइसोलेसन का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जांच संबंधी कार्य को पूरी तत्परता से करते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच करें।

‘त्योहार में न बढ़े कोरोना का संक्रमण, अधिकारी रहें सजग’
त्योहार का समय चल रहा है। ऐसे में कोरोना का संक्रमण न बढ़ने पाए। ऐसे में सैंपलिंग के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लिए जाएंगे। सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी व एसडीएम को जरूरी निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने 15 नवंबर तक कोरोना जांच के लिए कार्ययोजना के अनुसार सैंपल लेने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि एक नवंबर को जिले के सभी रेस्टोरेंट में कोरोना की जांच की जाएगी। वहीं दो नवंबर को पूजा स्थलों पर सैंपल लिए जाएंगे।
तीन नवंबर को बड़ी बड़ी दुकानों में काम करने वाले कर्मियों की जांच होगी। इसी तरह ठेले पर सामान बेचने वाले, मिठाई की दुकानों, शो रूम सहित अन्य स्थानों पर कोरोना जांच के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित है।