{"_id":"6396aaef5edeff63272ab4fe","slug":"one-crore-tax-evasion-caught-from-an-establishment-in-gida-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में एक प्रतिष्ठान से पकड़ी गई एक करोड़ की कर चोरी, मौके पर ही करवाया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में एक प्रतिष्ठान से पकड़ी गई एक करोड़ की कर चोरी, मौके पर ही करवाया जमा
Mon, 12 Dec 2022 09:45 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:45 AM IST
सार
जीएसटी विभाग के रमेश दूबे ने बताया कि जांच करने वाली आठ टीमों में 32 सदस्य शामिल थे। इनके जिम्मे प्रतिष्ठान के सभी प्रपत्रों की जांच के अलावा रिकार्ड जमा करवाना और टैक्स जमा करवाना होता है। उधर, गोरखपुर में रविवार को भी जीएसटी विभाग का कार्यालय खुला रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की तरफ से रविवार को सातवें दिन भी बिना पंजीयन कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। गीडा क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से एक करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। उद्यमी से मौके पर ही 1.03 करोड़ रुपये जमा करवाए गए। वहीं, महाराजगंज में भी एक गैस एजेंसी से तीन लाख रुपये जमा करवाए गए।
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की आठ टीमों ने रविवार को जोन के छह जिलों देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और संतकबीरनगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। गोरखपुर में रविवार को किसी प्रतिष्ठान पर छापा नहीं मारा गया। गीडा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर शनिवार से ही कार्रवाई चल रही थी। 1.03 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ में आने के बाद मौके पर रुपये जमा करवाए गए।
विज्ञापन
वहीं, अन्य जिलों में पांच प्रतिष्ठानों के कागजात खंगाले गए। गोरखपुर और महराजगंज के दो प्रतिष्ठानों से 1.06 करोड़ रुपये का गोलमाल पकड़ा गया। मौके पर ही व्यापारियों से धनराशि जमा करवाई। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो देवमणि शर्मा ने बताया कि जांच अभियान एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक विमल कुमार राय के नेतृत्व में चल रहा है। शासन के निर्देशानुसार आगे भी जांच चलती रहेगी। अभी तक रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, चश्मा घर, हार्डवेयर की दुकानों पर छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग के रमेश दूबे ने बताया कि जांच करने वाली आठ टीमों में 32 सदस्य शामिल थे। इनके जिम्मे प्रतिष्ठान के सभी प्रपत्रों की जांच के अलावा रिकार्ड जमा करवाना और टैक्स जमा करवाना होता है। उधर, गोरखपुर में रविवार को भी जीएसटी विभाग का कार्यालय खुला रहा। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक व विनोद कुमार राय और ग्रेड टू देवमणि शर्मा दफ्तर में मौजूद रहे। कार्रवाई करने गईं टीमों से लगातार संपर्क में बने रहे।