फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One crore swindler couple arrested in Gorakhpur

सऊदी अरब की कंपनी का बने थे एजेंट: एक करोड़ ठगने वाला दंपती गिरफ्तार, नौकरी का लालच देकर करता था ठगी

Mon, 24 Apr 2023 11:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Apr 2023 11:02 AM IST
सार

करीब दो साल पहले पिपराइच थाने में सोनू ने फर्जी केस दर्ज कराया था। तब उसने अपने गांव के एक युवक को फंसाने के लिए खुद ही कार में आग लगा दी थी और फिर केस दर्ज कराया। उसने क्लेम का पैसा भी ले लिया था। लेकिन, बाद में इसकी जानकारी पुलिस की जांच में होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
One crore swindler couple arrested in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दंपती को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवा बेरोजगारों को सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर वसूली की थी। विदेश जाने के इच्छुक युवाओं को फर्जी पासपोर्ट भी थमाया जाता था। दिल्ली जाने पर इसकी जानकारी हो पाती थी।

विज्ञापन


आरोपी दंपती पर पुलिस ने एक साल पहले केस दर्ज किया था और फिर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन से हाथ मिलाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने जमकर की धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी दंपती की पहचान पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी टोला लालगंज निवासी सोनू चौहान और उसकी पत्नी रेखा चौहान के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पति-पत्नी संगठित गिरोह चलाकर जालसाजी करते थे। युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा दिया जाता था।

खुद को यह दोनों सऊदी अरब की एक बड़ी कंपनी का एजेंट बताकर युवाओं को झांसे में लेते थे। एक युवक से एक लाख रुपये तक की वसूली करने के बाद उन्हें फर्जी पासपोर्ट थमाकर दिल्ली एयरपोर्ट भेजा जाता था। बताया जाता था कि यहां से सऊदी की उड़ान होगी, लेकिन वहां पर जाने पर ही चेकिंग के दौरान युवाओं को जालसाजी की जानकारी हो पाती थी।
 

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 2022 में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन तभी से फरार चल रहे थे। बाद में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। रविवार को रामूडीहा के पास से प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह, एसओजी प्रभारी मधुप नाथ मिश्रा की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: हत्या के बाद दोस्त संग मिलकर जला दिया पत्नी का शव, पुलिस पहुंची तो न मिली थी लाश, न मिले थे घरवाले

कार में खुद आग लगाकर केस दर्ज कराया था सोनू

करीब दो साल पहले पिपराइच थाने में सोनू ने फर्जी केस दर्ज कराया था। तब उसने अपने गांव के एक युवक को फंसाने के लिए खुद ही कार में आग लगा दी थी और फिर केस दर्ज कराया। उसने क्लेम का पैसा भी ले लिया था। लेकिन, बाद में इसकी जानकारी पुलिस की जांच में होने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

पूर्व में हुईं जालसाजी की घटनाएं

  • 04 फरवरी 2023 : फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 60 लाख की जालसाजी करने के आरोप में पीपीगंज पुलिस ने महराजगंज के विनोद यादव व दीनानाथ को जेल भेजा था।
  • 11 फरवरी 2023 : विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले देवरिया के गौरीबाजार, देवकुआं निवासी खुर्शीद अंसारी, गौरीबाजार निवासी जमील खान व सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के देबुरुआ निवासी दिनेश पासवान को खोराबार पुलिस ने जेल भेजा था।
  • 13 मार्च 2023 : पिपराइच पुलिस ने एक करोड़ रुपये की जालसाजी के आरोपी सत्यवान यादव को जेल भेजा।
  • 29 जून 2022 : चौरीचौरा पुलिस ने नौकरी के नाम पर 35 लाख की जालसाजी करने के आरोपी रामजानकी नगर निवासी अंजेंद्र शेखर यादव, विलारी सुधीर कुमार, भौवापार निवासी संदीप चौहान को जेल भेजा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed