फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   wife body burnt After murder in Gorakhpur

Gorakhpur: हत्या के बाद दोस्त संग मिलकर जला दिया पत्नी का शव, पुलिस पहुंची तो न मिली थी लाश, न मिले थे घरवाले

Mon, 24 Apr 2023 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Apr 2023 10:46 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति ने शव को राजघाट पर जला दिया है। फॉरेंसिक जांच के लिए शव के राख को भेजा गया है। हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
wife body burnt After murder in Gorakhpur
लाल साड़ी में उरुवा इलाके में हत्या की गई महिला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके के बंजरिया गांव की सुमित्रा की शनिवार को पति ने हत्या की और फिर दोस्त संग मिलकर शव को राजघाट पर जला दिया। गांव से पुलिस को पता चला था कि हत्या के बाद पति अपने दोस्त के साथ बाइक से शव लेकर फरार हुआ है। पुलिस तभी से जांच में जुटी थी। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव की राख को एकत्र कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस ने सुमित्रा के पिता गंगाधर की तहरीर पर पति हरेंद्र, दोस्त पिंटू, ससुर गर्गमुनि, सास हसना, रामअवतार व अंतिमा के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन से हाथ मिलाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने जमकर की धुनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजरिया गांव के हरेंद्र बेलदार की 38 वर्षीय पत्नी सुमित्रा ने सुबह 10 बजे खुदकुशी कर ली है। मौके पर पुलिस गई तो न तो महिला मिली और न ही घरवाले।
 

बाद में पता चला कि हरेंद्र अपनी पत्नी के शव को दोस्त पिंटू के साथ बाइक पर बीच में रखकर कही चला गया। उसकी तलाश में उरुवा, बेलघाट, सिकरीगंज पुलिस जुट गई, लेकिन किसी का भी पता देर शाम तक नहीं चला।
उधर, रात में ही महिला के पिता संतकबीरनगर जिले के घनघटा के गर्थवलिया निवासी गंगाधर ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 22 वर्ष पूर्व सुमित्रा की शादी हरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद से ही हरेंद्र सुमित्रा को पिटता था।



नाराज होकर सुमित्रा मायके आ गई थी। कुछ दिन पहले पति हरेंद्र उसे मनाकर मायके से ले गया था। आरोप है कि हरेंद्र ने शनिवार को फोन कर बताया कि सुमित्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पिता बेटी के घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति ने शव को राजघाट पर जला दिया है। फॉरेंसिक जांच के लिए शव के राख को भेजा गया है। हत्या व शव छिपाने का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed