{"_id":"62b94196303ec1634f613fcb","slug":"one-crore-ransom-demanded-by-sending-a-letter-to-elder-house-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेज मांगी एक करोड़ की फिरौती, पुलिस को बताने पर हत्या की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेज मांगी एक करोड़ की फिरौती, पुलिस को बताने पर हत्या की दी धमकी
Mon, 27 Jun 2022 03:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:28 PM IST
सार
एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि लापता बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेजकर रुपयों की मांग की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसगांव में लापता बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेजकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम न देने और पुलिस को बताने पर बुजुर्ग की हत्या करने की धमकी भी दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बांसगांव के कौड़ीराम चौकी क्षेत्र के बेदौली निवासी झब्बू यादव (72) 24 जून की रात खेत में धान की रखवाली के लिए गए थे। रात करीब 2 बजे वह लापता हो गए। उनके न मिलने पर घरवालों ने 25 जून को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और उनकी तलाश में जुट गए। पुलिस ने थाने और चौकी पर उनके लापता होने का पोस्टर भी चस्पा कराया।
विज्ञापन
घरवाले अभी बुजुर्ग की तलाश कर ही रहे थे कि इस बीच 26 जून को एक लेटर आया। जिसमें लिखा था कि झब्बू उनके पास है। एक करोड़ रुपये दो नहीं तो झब्बू को जान से मार दिया जाएगा। वहीं पुलिस को बताने पर भी जान से मारने की धमकी चिट्ठी में लिखी गई थी। चिट्ठी मिलते ही घरवाले परेशान हो गए और इसकी जानकारी उन लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने चिट्ठी को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
बैंकाक में रहते हैं बेटे
पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। वहीं बुजुर्ग समेत कुछ लोगों का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया है। हालांकि पुलिस अभी तक बुजुर्ग या लेटर भेजकर फिरौती मांगने वाले के बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई है। झब्बू के बेटे बैंकाक में रहते हैं और इस समय वे वहीं हैं।
एसओ बांसगांव सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि बुजुर्ग लापता हैं। एक चिट्ठी भेजकर पैसे की मांग की गई थी, जो फोटो कॉपी है और किसी शरारती तत्व का काम लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
वहीं एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि लापता बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेजकर रुपयों की मांग की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एसओ बांसगांव सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि बुजुर्ग लापता हैं। एक चिट्ठी भेजकर पैसे की मांग की गई थी, जो फोटो कॉपी है और किसी शरारती तत्व का काम लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
वहीं एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह ने कहा कि लापता बुजुर्ग के घर चिट्ठी भेजकर रुपयों की मांग की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।