फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One corona infected died 231 positives including three doctors were found

गोरखपुर: एक कोरोना संक्रमित की मौत, तीन डॉक्टर समेत मिले 231 पॉजिटिव

Mon, 24 Jan 2022 10:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jan 2022 10:32 AM IST
सार

जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैमिनी पैराडाइज में सात लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें तीन लोग एक ही परिवार के  हैं।

विज्ञापन
One corona infected died 231 positives including three doctors were found
कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर शहर के तीन डॉक्टरों सहित 231 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के कोविड वार्ड में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई है। राहत की बात यह है कि 324 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2127 रह गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट रविवार को आई है। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मौत का आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। दूसरी तरफ संक्रमितों में शहरी स्वास्थ्य केंद्र गोरखनाथ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीओ) की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। एक सप्ताह पहले हुई जांच में भी वह संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जैमिनी पैराडाइज में सात लोग संक्रमित मिले हैं, इनमें तीन लोग एक ही परिवार के  हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 16, फातिमा, क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र, एयरफोर्स में दो-दो, मंडलायुक्त आवास में चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती नगर में एक ही परिवार के पांच लोग, एसएसबी में चार, रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और एम्स में एक छात्र सहित दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 64,460 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61,481 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 852 की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

245 बूथों पर लगा 23 हजार से अधिक को टीका

कोरोना टीकाकरण के लिए रविवार को 245 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 23 हजार से अधिक को कोरोना का टीका लगाया गया। पहली डोज के लिए 10 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। अब तक जिले में 34 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को पहली और 21 लाख तीन हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कुल 55 लाख 83 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों की संख्या एक लाख 56 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed