{"_id":"623972c15bf58b21e82e1d69","slug":"one-arrested-for-making-objectionable-remarks-on-public-representatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जनप्रतिनिधियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जनप्रतिनिधियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Tue, 22 Mar 2022 12:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:24 PM IST
सार
एसपी साउथ ने बताया कि डड़वापार निवासी गोलू यादव, संदीप यादव, डड़वापार निवासी पकई यादव, यशकमल यादव, बाड़ेपार निवासी कृष्णा यादव का नाम जांच में सामने आया है। सभी पर इनाम घोषित कर पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिल्लूपार, बांसगांव के विधायक और बांसगांव सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आरोपी आकाश यादव को गोला पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य पांच अन्य युवकों की पहचान कर उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। एसएसपी ने फरार सभी आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
आरोपित आकाश गोला के पड़ैनिया का रहने वाला है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपित के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद गोला इलाके के कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे नवनिर्वाचित चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान व सांसद कमलेश पासवान को अपशब्द कहने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे।
विज्ञापन
बड़हलगंज थाना के बेली निवासी राजीव पांडेय ने इस मामले में गोला थाना में केस दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ ने बताया कि इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपितों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन
जांच में इनका नाम आया सामने
एसपी साउथ ने बताया कि डड़वापार निवासी गोलू यादव, संदीप यादव, डड़वापार निवासी पकई यादव, यशकमल यादव, बाड़ेपार निवासी कृष्णा यादव का नाम जांच में सामने आया है। सभी पर इनाम घोषित कर पुलिस टीम लगाई गई है।