{"_id":"62de304b9697ff5a212899c2","slug":"one-arrested-after-chain-robbed-by-beating-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर की पिटाई कर चेन लूटी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर की पिटाई कर चेन लूटी, एक गिरफ्तार
Mon, 25 Jul 2022 11:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:25 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर कैंट पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके में स्थित होटल क्लार्क की पार्किंग में शनिवार की रात गाड़ी टकराने के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि मनबढ़ों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. शुभांकित की पिटाई की। हाथ पर दांत से काट लिया और उनके गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
शोर सुनकर सिक्योरिटी गार्ड व आसपास के लोग जब तक पहुंचे, कार सवार मनबढ़ फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट, मारपीट व तोड़फोड़ करने की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान रामगढ़ताल इलाके के गौतम विहार निवासी राघव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. शुभांकित आर्य शनिवार की रात एक बैठक में शामिल होने होटल क्लार्क आए थे। बैठक समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए निकले तो पार्किंग में गाड़ी पीछे करते समय एक कार में सट गई।
विज्ञापन
आरोप है कि नशे में धुत कार सवार तीन युवकों ने डॉ. शुभांकित को गाड़ी से नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दांत से हाथ में काटने के साथ ही गले से सोने की चेन छीन ली और चश्मा तोड़ दिया।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर कैंट पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।