{"_id":"6463f2f2d057d2fa76087dd4","slug":"one-accused-send-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-170571-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा, दूसरे की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चिलुआताल इलाके में अगवा कर की गई थी वारदात,
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के एक गांव में रविवार की रात युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सागर को जेल भिजवा दिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के एक गांव की 21 वर्षीय युवती का पास के गांव के सागर नाम के युवक से जान पहचान थी। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत भी होती थी। रविवार की रात में दो बजे सागर अपने दोस्त आशीष चौहान के साथ युवती के घर पर पहुंच गया। घर के बाहर से सागर ने युवती को फोन कर बाहर बुलाया। घर में कोई और न जान जाए, इस वजह से युवती बाहर आ गई। फिर दोनों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बेहोश होने पर फरार हो गए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।