{"_id":"62f9d46f86eba425355d5916","slug":"one-accused-arrested-in-murder-of-vegetable-vendor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सब्जी विक्रेता की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सब्जी विक्रेता की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 15 Aug 2022 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:36 AM IST
सार
शनिचरा गांव में 24 जून को गोली मारकर राजेंद्र दुबे की हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच के 45 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के शनिचरा गांव में सब्जी विक्रेता राजेंद्र दुबे की हत्या में नामजद आरोपी पिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर पा रही थी। इसी बीच वादी (मृतक के भाई) हरिनाथ के बयान के आधार पर नामजद आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई कर जैसे-तैसे घटना का पर्दाफाश कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिचरा गांव में 24 जून को गोली मारकर राजेंद्र दुबे की हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच के 45 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका, जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके।
विज्ञापन
इसी बीच राजेंद्र के भाई हरिनाथ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वर्ष 1986 में कल्यानपुर गांव के रामदेव यादव की हत्या हुई थी। इसमें राजेंद्र दुबे आरोपी थे, लेकिन बाद में बरी हो गए थे। इसी खुन्नस में बेटे पिंटू यादव, जो बैंकाक में रहता है, उसने ही हत्या कराई है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।