फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One accused arrested for robbing doctor mobile in Gorakhpur

गोरखपुर: डॉक्टर का मोबाइल लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 22 Dec 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Dec 2021 04:42 PM IST
सार

सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि सात नवंबर की शाम डॉक्टर अपने बच्चे को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने फोरलेन पर टहल रहे थे कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छिनकर मोगलहा की तरफ भाग गए।

विज्ञापन
One accused arrested for robbing doctor mobile in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनिथिसिया विभाग में तैनात डॉक्टर तरूण यादव से मोबाइल लूट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी की पहचान चिलुआताल के देवीपुर के दुर्गापुर टोला निवासी धीरज यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि सात नवंबर की शाम डॉक्टर अपने बच्चे को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने फोरलेन पर टहल रहे थे कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल छिनकर मोगलहा की तरफ भाग गए। डॉक्टर की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी हो गई और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी को दबोच ली। पूछताछ में धीरज ने अपने साथी का नाम पवन यादव बताया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed