फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the ninth day of Chaitra Navratri, he fed nine Durga virgin girls with his own hands at the Gorakhnath temple

Gorakhpur News: सीएम योगी ने कन्याओं के पांव पखारे... चुनरी ओढ़ाई, लिया आशीर्वाद

Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
On the ninth day of Chaitra Navratri, he fed nine Durga virgin girls with his own hands at the Gorakhnath temple
चैत्र नवरात्र के नवमी पर गोरखनाथ मंदिर में नौ दुर्गा कुंवारी कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी कराया
विज्ञापन


कन्याओं को दक्षिणा व उपहार दिया, मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया



गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। सीएम ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया। चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा, उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।



शुक्रवार पूर्वाह्न, चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। उनके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत आदि का तिलक लगाया। दुर्वा से उनका अभिषेक किया, माला पहनाई। चुनरी ओढ़ाकर एवं दक्षिणा-उपहार प्रदान कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अन्न क्षेत्र में सभी कुंवारी कन्याओं व बटुकों की श्रद्धाभाव से आरती भी उतारी।
विज्ञापन




कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री किसी भी कन्या या बटुक की थाली में भोजन प्रसाद की कोई कमी न रहे, इसे लेकर वह मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को निर्देशित करते रहे। कन्या पूजन अनुष्ठान के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत व मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed