फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the instructions of DM Kushinagar, now the Lekhpal will prepare the land dispute register. news in hindi.

DM कुशीनगर की सख्ती: लेखपाल बनाएंगे 'भूमि विवाद रजिस्टर', तहसीलों में अलग शिकायतें मिली... मानी जाएगी लापरवाही

Thu, 26 Jun 2025 11:42 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 11:42 AM IST
सार

डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामलों को स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करवाया जाए। लेखपाल अपने क्षेत्र में भूमि विवाद रजिस्टर बनाएंगे। इसमें मामलों को दर्ज करेंगे और उसकी प्रगति भी दर्ज करेंगे। अगर उनके क्षेत्र से दूसरे नए मामले तहसील दिवस में सामने आए तो इसे लेखपाल की लापरवाही मानी जाएगी।  

विज्ञापन
On the instructions of DM Kushinagar, now the Lekhpal will prepare the land dispute register. news in hindi.
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम तक पहुंचने वाली जमीन विवाद की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए डीएम ने नई पहल की है। इसके लिए लेखपालों को सभी गांवों के भूमि विवाद रजिस्टर बनाने और थाना स्तर पर इसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी मॉनिटरिंग डीएम खुद करेंगे।  स्थानीय स्तर पर इन शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर फरियादी सीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम तक पहुंचते हैं और वहां अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

ऐसे ही मामले में फरियादियों को न रोक पाने पर हाटा एसडीएम ने कानूनगो और तीन लेखपालों पर कार्रवाई की थी। जानकारी होने पर डीएम ने कार्रवाई का आदेश निरस्त कर दिया और सुधार के लिए नई व्यवस्था बनाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर आते हैं तो मंडल के अन्य जिलों के लोग भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचते हैं। इसके लिए जिलों से भी तहसीलदार, राजस्कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, ताकि शिकायतकर्ता के वास्तविक मामलों की जानकारी हो सके। 22 जून को हाटा तहसील के नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, कानूनगो व तीन लेखपालों की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद हाटा तहसील के फरियादियों ने सीएम से मिलकर शिकायत की। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई तो खुद के बचाव में नायब तहसीलदार ने कानूनगो, लेखपाल पर फरियादियों को सीएम तक जाने से नहीं रोकने को गलत बताते हुए रिपोर्ट दे दी।

इस पर हाटा एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्ट और लेखपालों का वेतन रोकते हुए जांच का आदेश दिया। लेखपाल संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए और इस आदेश को निरस्त करा दिया।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते सीएम तक पहुंचने वाली जमीन विवाद की शिकायतों के निस्तारण और रोक लगाने के लिए डीएम ने नई पहल शुरू की है। जिले के सभी गांवों का भूमि विवाद रजिस्टर लेखपाल बनाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी और थाने स्तर पर इसका समाधान कराया जाएगा। इससे काफी हद तक जमीन विवाद के मामले में लोगों को राहत मिलेगी और जिम्मेदारों की मनमानी पर रोक लगेगी।

डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि भूमि विवाद रजिस्टर बनाने के लिए आदेश जारी किया गया है। इस रजिस्टर में गांवों के जमीन संबंधी विवाद दर्ज होंगे और उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे राजस्वकर्मी या कोई भी जिम्मेदार मनमानी नहीं कर सकेगा। स्थानीय स्तर पर निस्तारण होने पर लोगों को सीएम या अन्य उच्चाधिकारियों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। थाने स्तर पर जमीन के विवादों का निस्तारण भूमि विवाद रजिस्टर की मदद से कराई जाएगी।

सभी लेखपालों को राजस्व ग्राम वार भूमि विवाद रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी स्थानीय स्तर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय स्तर पे ही समाधान करवाने की योजना है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर तहसील, जनपद के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी: महेंद्र सिंह तंवर, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed