{"_id":"6abc2de34c0dca78e90e7623","slug":"on-the-first-day-13-aspirants-purchased-31-sets-of-nomination-papers-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1467817-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले दिन 13 दावेदारों ने खरीदा 31 सेट पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले दिन 13 दावेदारों ने खरीदा 31 सेट पर्चा
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन नामांकन को लेकर चुनावी सरगर्मी दिखाई दी। मंडलायुक्त न्यायालय में 13 उम्मीदवारों ने सहायक रिटर्निंग अफसर जय प्रकाश से कुल 31 सेट नामांकन पत्र लिए। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विकास भवन गेट से ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। मंडलायुक्त न्यायालय के प्रवेश द्वार पर एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल स्वयं निगरानी करते रहे। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आवश्यक जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया। पूरे परिसर में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
चुनाव कार्यक्रम के साथ तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते रिक्त होने वाली सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। अधिसूचना जारी होने के साथ मंगलवार से नामांकन शुरू हो गया।
विज्ञापन
पहले दिन 13 उम्मीदवारों की ओर से 31 सेट नामांकन पत्र लिए जाने से चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आईं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर निर्धारित है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ अक्तूबर तक नाम वापसी की जा सकेगी।
इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। 31 अक्तूबर से पहले निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मंडलायुक्त व रिटर्निंग अफसर इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी कराई जाएंगी। नामांकन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर प्रशासन की लगातार नजर है।