फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the celebration of victory, people gave their best wishes on social media as well

Gorakhpur News: जीत का जश्न पर सोशल मीडिया पर भी, लोगों ने दीं शुभकामनाएं

Sun, 14 May 2023 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
On the celebration of victory, people gave their best wishes on social media as well
विश्वविद्यालय परिसर के बाहर सड़क पर जुटे प्रत्याशी समर्थक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपनी गतिवि
गोरखपुर। निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। गले में फूल-माला डाले विजयी उम्मीदवार और अबीर, गुलाल से सराबोर समर्थकों की फोटो डालकर जीत का जश्न मनाया। कई समर्थकों ने लाइव आकर विजयी प्रत्याशी की फोटो, वीडियो दिखाई।
विज्ञापन


अजय सिंह संचू , पुनीत श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक पेज से भाजपा के मंगलेश श्रीवास्तव के समर्थन में पोस्ट साझा की। लिखा, ऐतिहासिक जीत पर मंगलेश श्रीवास्तव बधाई। शेखर शर्मा ने वार्ड नंबर 73 के विजयी पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के जीत पर खुशी जाहिर की।रोहित चौधरी ने अपने मोबाइल फोन से लाइव आकर मतगणना के बाहर का नजारा दिखाते हुए पल-पल की जानकारी दी। क्षेत्र के लोग उनके लाइव पर कमेंट करते हुए मतगणना औरपरिणाम जानने की इच्छा जताते रहे। उन्होंने जैसे ही बताया कि ज्योति बाई फूले वार्ड से सुमन त्रिपाठी जीत गई हैं। लोगों ने फेसबुक पर फोटो शेयर करना शुरू कर दिया। जगन्नाथपुर वार्ड से दिलशाद की जीत पर उनके समर्थकों ने पोस्ट साझा की। लिखा, सभी वर्ग की जनता ने दिलशाद पर विश्वास जताया। नतीजा, जीत हो गई। शुभकामनाएं। ऐसे ही कई पोस्ट और लाइव वीडियो से पूरे दिन सोशल मीडिया गुलजार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed