फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Sunday night, on the sixth day of the musical Shri Ram Katha, organized at the Sangeet Mata Temple located at Shahpur in Dumariaganj Tehsil area, the storyteller Pt.

Gorakhpur News: राम वन गमन का वर्णन सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

Mon, 03 Jul 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
On Sunday night, on the sixth day of the musical Shri Ram Katha, organized at the Sangeet Mata Temple located at Shahpur in Dumariaganj Tehsil area, the storyteller Pt.
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित समयमाता मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में छठवें

विज्ञापन
समयमाता मंदिर पर कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने सुनाई संगीतमय श्रीराम कथा



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित समयमाता मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में छठवें दिन रविवार की रात कथावाचक पं. राकेश शास्त्री ने श्रीराम सीता विवाह से लेकर राम वन गमन का प्रसंग सुनाया। राम वनगमन का वर्णन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए।
कथा वाचक पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कि भगवान राम, मां सीता और सभी भाइयों के विवाह के बाद अवध में आ जाते हैं। महाराज दशरथ गुरु से आज्ञा लेकर राम को युवराज बनाने की घोषणा करते हैं। पूरे अयोध्या में खुशी छा जाती है। सभी देवता यह जानकर परेशान हो जाते हैं कि अगर राम का राज्याभिषेक हो जाएगा तो राक्षसों का वध कैसे होगा। मां सरस्वती से सभी प्रार्थना करते हैं और सरस्वती जी मंथरा की बुद्धि को पलट देती हैं। वह कैकेयी को अपने दो वरदान राजा दशरथ से मांगने के लिए कहती हैं।
विज्ञापन

कैकेयी कोपभवन में चली जाती है और दशरथ से दो वरदान मांगती है कि भरत को राज्य और राम को वनवास। राजा दशरथ अचेत हो जाते हैं। रामजी लक्ष्मण और सीता के साथ वन को चले जाते हैं। श्रीराम वन गमन का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। इस दौरान आयोजक बबुआ सिंह, मनजीत, धनीराम बाबा, त्यागी, राजन, शुभम, गोलू, गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed