{"_id":"60fac64a8ebc3e584d00b561","slug":"on-pretext-of-marriage-molested-girl-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 23 Jul 2021 07:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:09 PM IST
सार
बहकावे में आई युवती घर से उठा ले गई जेवरात व रुपये, घर में रखकर बनाया शारीरिक संबंध, शादी की बात करने पर पिटाई की, आरोपी के परिजनों ने जेवरात छीनकर घर से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को प्रेम जाल में फांसकर शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर घर से लेकर गई युवती के जेवरात को आरोपी के परिजनों ने छीन लिया और मारपीट कर खदेड़ दिया। शुक्रवार को ऐसा आरोप लगाकर युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि कुछ सालों से उसका क्षेत्र के ही एक गांव के रहने वाले बृजेश नाम के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोप है प्रेम जाल में फांसकर प्रेमी ने उसे शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि 18 जुलाई को उसके बहकावे में आकर घर के सारे जेवरात और रुपये लेकर वह प्रेमी के घर चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रेमी ने उसको अपने घर रखकर शारीरिक संबंध बनाया। शादी की बात करने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने के साथ मारने-पीटने लगा। आरोप है कि प्रेमी के घर वालों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और उसके जेवरात व रुपये छीन लिए। विरोध पर उसे मारा-पीटा।
विज्ञापन
शुक्रवार को पीड़ित युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी बृजेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।