{"_id":"6ac01f1733d8f43a7c05f3b0","slug":"on-gandhi-jayanti-healthcare-workers-conveyed-a-message-of-help-by-donating-blood-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1471872-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गांधी जयंती पर स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान कर दिया मदद का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गांधी जयंती पर स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान कर दिया मदद का संदेश
Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया। सीएमओ राजेश झा ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ रक्तदान किया। जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। सीएमओ राजेश झा ने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है। ब्लड बैंक प्रभारी प्रशांत अस्थाना और जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने भी रक्तदान किया। अंगद सिंह ने बताया कि वह वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर भ्रांति न रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरडी रमन समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन