{"_id":"62c66388f8f07405b25e941e","slug":"on-asking-for-price-of-cigarette-and-gutka-gum-blown","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 रुपये मांगने की सजा: दुकानदार ने सिगरेट व गुटखा का मांगा दाम, बदमाशों ने फूंक दी गुमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 रुपये मांगने की सजा: दुकानदार ने सिगरेट व गुटखा का मांगा दाम, बदमाशों ने फूंक दी गुमटी
Thu, 07 Jul 2022 10:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:09 AM IST
सार
गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव में सिगरेट और गुटखा का दाम मांगने पर मंगलवार रात मनबढ़ों ने गुमटी में आग लगा दी। आरोप है कि दुकानदार की पिटाई भी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के अकटहवा टोला निवासी सूरज साहनी गांव के बाहर सड़क पर गुमटी में दुकान करते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे क्षेत्र के दो युवक आए। दोनों 30 रुपये का गुटखा व सिगरेट लिए, लेकिन बिना रुपये दिए जाने लगे। रुपये मांगने पर मारपीट करते हुए आरोपियों ने गुमटी में आग लगा दी।
विज्ञापन
इस संबंध में गुलरिहा इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।