फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Olympic medalist Bajrang Punia will encourage wrestlers

खुशखबर: पहलवानों का हौसला बढ़ाएंगे ओलंपिक पदकधारी बजरंग पूनिया, आएंगे गोरखपुर

Thu, 21 Oct 2021 05:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Oct 2021 05:42 PM IST
सार

शहीद रवींद्र सिंह और भारत भीम जर्नादन सिंह की स्मृति में आयोजित उत्तर प्रदेश सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में होंगे शामिल,  29-31 अक्तूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में होगी प्रतियोगिता।

विज्ञापन
Olympic medalist Bajrang Punia will encourage wrestlers
बजरंग पूनिया। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर में शहीद रवींद्र सिंह और भारत भीम जर्नादन सिंह की स्मृति में उत्तर प्रदेश सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 29-31 अक्तूबर के बीच मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में होगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन टोक्यो ओलंपिक विजेता बजरंग पूनिया के द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


 तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्ग में 800 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करेंगे। भारतीय युवक संघ और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के आयोजन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन


जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि पहलवानों का भार 28 अक्तूबर को मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में होगा। हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने बताया कि पुरूष वर्ग के पहलवान प्रतियोगिता स्थल स्थित विद्यालय में निवास करेंगे। जबकि महिला पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह ने कहा कि पुरूष वर्ग में प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में होगी। जबकि महिला वर्ग की कुश्ती फ्री स्टाइल में होगी। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बताया कि प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया भी शामिल होंगे। उनकी औपचारिक सहमति मिल गई है। बैठक में अरूणेश शाही, जनार्दन यादव, माया शंकर शुक्ल, अंबरीश श्रीवास्तव, हनुमान पांडेय, मनीष सिंह, रण विजय शाही, सतीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed