Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old railway engine from Sohgi Barwa to add to the attractions at the zoo

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में आकर्षण बढ़ाएगा सोहगीबरवा का पुराना रेल इंजन

Sun, 01 Nov 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Old railway engine from Sohgi Barwa to add to the attractions at the zoo
गोरखपुर। शेर, बाघ और दूसरे वन्यजीवों को देखने के लिए चिड़ियाघर पहुंचने वाले पर्यटकों को जल्द ही एक और आकर्षण देखने को मिल सकता है। सोहगीबरवा क्षेत्र के महराजगंज स्थित लक्ष्मीपुर वन प्रभाग से एक पुराना रेल इंजन गोरखपुर चिड़ियाघर लाने की तैयारी है। इसे चिड़ियाघर परिसर में प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा रेस्क्यू किए गए वन्यजीवों के लिए नए बाड़े बनाने और 7डी थिएटर को आधुनिक बनाने की योजना भी है।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर रविवार को चिड़ियाघर में होने वाली प्राणि उद्यान समिति की बैठक में चर्चा होगी। इसकी अध्यक्षता प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण करेंगे। साथ ही चिड़ियाघर सोसाइटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर में मौजूद रेल इंजन काफी पुराना है। इसे चिड़ियाघर परिसर में उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने की योजना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर इंजन को वहां से लाकर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे चिड़ियाघर में वन्यजीवों के अलावा ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक नया आकर्षण भी जुड़ सकेगा। बैठक में चिड़ियाघर परिसर स्थित अस्पताल में रेस्क्यू किए गए जानवरों को रखने के लिए छह नए बाड़े बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। डॉ. योगेश ने बताया कि परिसर में संचालित 7डी थिएटर को भी अपग्रेड करने की योजना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed