{"_id":"64e3b8caa4c34c94520661c4","slug":"old-pension-demand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-279516-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने की सभा
Tue, 22 Aug 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर संघ एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने संयुक्त रूप से सभा की। पदाधिकारियों ने संघर्ष को तेज करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय एवं राज्य सरकार के कर्मचारी निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इसलिए सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए शीघ्र एवं ठोस कदम उठाने चाहिए। सभा को संघ के अध्यक्ष माधव शर्मा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एके सिंह, मनोज द्विवेदी, रामकृपाल शर्मा ,आरपी भट्ट ,डीके तिवारी, देवेंद्र प्रताप यादव, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
पुरानी पेंशन : आज विश्वविद्यालय में धरना देंगे शिक्षक
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली, नई शिक्षा नीति की वापसी और अधिवर्षिता आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत गुआक्टा के सदस्य मंगलवार को डीडीयू में धरना-प्रदर्शन करेंगे। गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. केडी तिवारी और महामंत्री प्रो. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के सभी 21 एडेड कॉलेजों के शिक्षक 22 अगस्त को सुबह 11 से 3 बजे तक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर धरना देंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित दर्ज कराएं। धरना के बाद शासन को संबोधित ज्ञापन विवि प्रशासन को सौंपा जाएगा। संवाद
-- -- -- --
पुरानी पेंशन : नरमू ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता के नेतृत्व में जीएम कार्यालय के सामने सोमवार को तीनों मंडलों पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए महामंत्री ने कहा कि यदि न्यू पेंशन स्कीम समाप्त नहीं की गई तो स्ट्राइक बैलेट लेकर भारत बंद हो सकता है। इसके पूर्व स्टोर डिपो से बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने न्यू पेंशन की शव यात्रा निकाली। जीएम कार्यालय के सामने प्रतीकात्मक शव रखकर 107 वर्षीय एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री कॉ. केएल गुप्ता ने जलाया। इस दौरान उन्होंने यह संकेत दिया कि न्यू पेंशन स्कीम को पूरे भारत से खत्म किया जाए। इसका कोई नामोनिशान न रहे। महामंत्री ने मुंबई के लोको पायलट के आत्महत्या करने पर गहरा दुख जताते हुए किसी भी कर्मचारी का मानसिक उत्पीड़न न करने की मांग की। संवाद