{"_id":"618fd63bee3069073f78bf7d","slug":"old-man-pleaded-after-reaching-cm-camp-office-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे: सीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर वृद्ध ने गुहार लगाई, कहा- बेटों से बचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे: सीएम कैंप कार्यालय पहुंचकर वृद्ध ने गुहार लगाई, कहा- बेटों से बचाएं
Sat, 13 Nov 2021 08:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:44 PM IST
सार
कार्यालय प्रभारी ने वृद्ध की फरियाद सुनने के बाद थानाध्यक्ष खजनी को फोन कर कहा कि वृद्ध के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
जनता दरबार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में सीएम के कैंप कार्यालय में पहुंचे एक वृद्ध ने गुहार लगाई है कि उसे उसके बेटों से बचाया जाए। खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव निवासी 75 वर्षीय धुनेक शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह को दिया। इसमें उन्होंने कहा है कि उसकी तबीयत बहुत दिनों से खराब है। दूसरे से कर्ज लेकर दवा कराया और कर्जदार जब परेशान करने लगे तो खेत बेच कर कर्ज की अदायगी कर दी। कुछ रकम बची है उसे बैंक में जमा किए हैं।
विज्ञापन
बेटे इसी रकम को पाने के लिए उन्हें परेशान करते हैं। सबसे छोटा बेटा इलाज कराने के लिए जहां जरूरत होती है वहां लेकर जाता है तो उसे भी अन्य दोनों बेटे पीटते हैं। इसकी शिकायत जब पुलिस से की तो उल्टे उन्हें और उसके छोटे बेटे को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
कार्यालय प्रभारी ने वृद्ध की फरियाद सुनने के बाद थानाध्यक्ष खजनी को फोन कर कहा कि वृद्ध के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।