{"_id":"600ab6b38ebc3e2efc2b6163","slug":"old-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 Jan 2021 04:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jan 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बस्ती थाना क्षेत्र के महुलानी गांव में शुक्रवार को वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह (70) की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी साधना से दो पुत्रियां और पुत्र अजय कुमार सिंह हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। साधना की मौत के बाद ओमप्रकाश ने दूसरी शादी शांति देवी से की।
विज्ञापन
शांति से पुत्र अमन सिंह और दो पुत्रियां पारुल तथा चंदन हैं। पारुल की शादी हो चुकी है। अमन सिंह ने ही पिता ओमप्रकाश की मौत की खबर पुलिस को दी।
अमन ने तहरीर में कहा कि ओमप्रकाश की करीब दस दिनों से तबीयत खराब थी। इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार भोर में उनकी मौत हो गई। उनके सौतेले भाई-बहन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन
वह पोस्टमार्टम कराना चाहता है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामानंद भारती ने बताया कि सौतेले भाइयों में विवाद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।