{"_id":"5ece100a0a6f0f5c8440f9b7","slug":"old-man-died-during-return-from-mumbai-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घर जा रहे व्यक्ति की अचानक से बिगड़ी तबीयत, रास्ते में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से घर जा रहे व्यक्ति की अचानक से बिगड़ी तबीयत, रास्ते में हुई मौत
Wed, 27 May 2020 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बड़हलगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 12:30 PM IST
सार
- मुंबई से ट्रेन से पहुंचा था वाराणसी, वहं से रोडवेज बस से पहुंचा था गोरखपुर
- प्रवासियों से भरी रोडवेज बस बड़हलगंज पहुंची, व्यक्ति की बिगड़ी तबियत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मुंबई से वाराणसी से होते हुए अपने घर डुमरियागंज जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति की साऊंखोर के पास रास्ते में ही मौत हो गई। बुजुर्ग मुंबई में मजदूरी करता था। उसके साथ बस्ती के पांच अन्य लोग भी थे। बताया जाता है कि मंगलवार को प्रवासियों से भरी रोडवेज बस बड़हलगंज पहुंची थी।
विज्ञापन
जहां सभी की थर्मल स्क्रिनिंग होनी थी। इस दौरान बस में सवार डुमरियागंज के घोषिया गांव निवासी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रास्ते में साऊंखोर के पास उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के साथ यात्रा कर रहे बस्ती निवासी पांच लोगों ने बताया कि मुंबई से ट्रेन से मंगलवार की सुबह सभी वाराणसी पहुंचे थे। जहां से रोडवेज बस से घर जा रहे थे। रास्ते में बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई थी। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी शव बड़हलगंज से जिला अस्पताल नहीं आया था।
विज्ञापन