{"_id":"642bbd53fd572200df0a9bf8","slug":"old-man-climbed-tree-to-commit-suicide-in-gorakhpur-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में खुदकुशी के लिए पेड़ पर चढ़ गया बुजुर्ग, जमीन बंटवारे को लेकर था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में खुदकुशी के लिए पेड़ पर चढ़ गया बुजुर्ग, जमीन बंटवारे को लेकर था विवाद
Tue, 04 Apr 2023 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:31 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक खोराबार जयनारायण शुक्ल ने बताया कि झब्बू को थाने लाया गया था, वह कम सुनते हैं। उनके दूसरे भाई गब्बू व हल्का लेखपाल को बुलाकर दोनों भाइयों के समक्ष बातचीत की गई है। वार्ता के बाद दोनों पक्ष के लोग घर चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के जंगल चवंरी गांव में जमीन बंटवाने के विवाद में सोमवार को बुजुर्ग पेड़ पर चढ़ कर खुदकुशी करने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने समझाने पर नहीं माने तो पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें नीचे उतारा। लेखपाल और उनके दूसरे भाई को पुलिस ने थाने बुलाया है, ताकि विवाद को सुलझाया जा सके। जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र के जंगल चवंरी के शेख टोला निवासी झब्बू पासवान (60) का उनके भाई से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
इसी से नाराज होकर वह सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे बनस्पति माता मंदिर परिसर में लगे पीपल के पेड़ पर चढ़ गए और गले में रस्सी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगे। जानकारी होने पर परिजन एवं ग्रामीण पहुंचकर उन्हें नीचे आने के लिए समझाने लगे। लेकिन, वह माने नहीं तो फिर पुलिस को सूचना दी गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खोराबार जयनारायण शुक्ल ने बताया कि झब्बू को थाने लाया गया था, वह कम सुनते हैं। उनके दूसरे भाई गब्बू व हल्का लेखपाल को बुलाकर दोनों भाइयों के समक्ष बातचीत की गई है। वार्ता के बाद दोनों पक्ष के लोग घर चले गए।