{"_id":"5f9671cd28eb3f2f5b55badf","slug":"old-age-person-burnt-died-in-fire-under-suspicious-circumstances-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में आग में जलकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 Oct 2020 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गढ़वल बधुआ गणेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर गांव निवासी 95 वर्षीय गणपत झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन झुलसे गणपत को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना रात लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो वहां पर जले हुए तार व होल्डर को कब्जे में लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि मृतक खाना खाने के बाद अपनी मड़ई में सोया था, इस दौरान आग लगने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के तीन लड़के सालिकराम, मुरली, माधव हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।